इटली के विदेश मंत्री ने लीबिया की यात्रा की
2017-05-07 16:47:54 cri
इटली के विदेश मंत्री अंगेलिनो अलफ़ानो ने 6 मई को लीबिया की राजधानी त्रिपोली में लीबिया के राष्ट्रीय एकता सरकार के प्रधानमंत्री फ़ायेस अल सार्राज के साथ वार्ता किया। दोनों ने अवैध उत्प्रवासन आदि मामलों पर विचार-विमर्श किया।
रिपोर्ट के अनुसार दोनों पक्षों ने अवैध अत्प्रवासन, लोगों की तस्करी और संगठित अपराधों की रोकथाम और सीमांत क्षेत्रों की सुरक्षा आदि पक्षों में सहयोग के बारे में चर्चा की। अलफ़ानो ने कहा कि इटली सीमा के प्रबंध व सुरक्षा में लीबिया को सहायता देगा।
सार्राज ने दोनों देशों के संबंधों के महत्व पर बल दिया। उन्होंने इटली द्वारा लंबे समय में राष्ट्रीय एकता सरकार को दिये गये समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
चंद्रिमा