Web  hindi.cri.cn
    संयुक्त राष्ट्र के सुधार को आगे बढ़ावा देंगे गुटेरेस
    2017-05-06 16:07:29 cri

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफ़न डुजारिक ने 5 मई को कहा कि महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र की सुधार प्रगति को लेकर सभी सदस्य देशों को पत्र भेजा।

    डुजारिक ने कहा कि सभी देश सतत विकास, जलवायु परिवर्तन, स्थायी शांति, विकास हेतु वित्त पोषण आदि के बारे में कई वैश्विक समझौतों पर सहमत हुए। गुटेरेस ने सुधार को बढ़ावा देकर संयुक्त राष्ट्र के ज्यादा प्रभावी भूमिका निभाकर एक साथ चुनौतियों व अवसरों का सामना करने की इच्छा व्यक्त की।

    डुजारिक के मुताबिक गुटेरेस ने पत्र में लैंगिक समानता, विकास प्रणाली के सुधार, शांति व सुरक्षा वास्तुकला के सुधार आदि परियोजनाओं की प्रगति भी सूचित की।

    (नीलम)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040