Web  hindi.cri.cn
    ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति होंगे"सेवानिवृत्त"
    2017-05-05 15:38:55 cri

    ब्रिटेन के बकिंघम पैलेस ने 4 मई को बयान जारी कर कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फ़िलिप इस वर्ष शरत ऋतु में"सेवानिवृत्त"होंगे और वे शाही परिवार के आधिकारिक कामकाज की जिम्मेदारी नहीं उठाएंगे।

    ब्रिटिश शाही परिवार ने बयान में कहा कि यह फैसला प्रिंस फ़िलिप ने खुद लिया है, जिसका महारानी का समर्थन भी प्राप्त हुआ है। महारानी शाही परिवार के दूसरे सदस्यों के समर्थन में सभी आधिकारिक कामकाज लगातार करेंगी।

    बयान के अनुसार प्रिंस फ़िलिप अगस्त तक नियत कार्यक्रमों में भाग लेंगे। लेकिन इसके बाद वे नए कार्यक्रम के आमंत्रण को स्वीकार नहीं करेंगे। भविष्य में वे कभी-कभी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।  

    पिछले माग महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 91वां जन्मदिन मनाया गया। वे दुनिया में सबसे लंबे समय में शाही पद पर संभालने वाली महारानी हैं। वहीं प्रिंस फ़िलिप अगले महीने 96वां जन्मदिवस मनाएंगे। एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फ़िलिप ने नवम्बर 1947 में शादी की।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040