रूसी विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव ने 4 मई को कहा कि सीरिया में"मुठभेड़ अवनत क्षेत्र"की स्थापना करना विभिन्न पक्षों के युद्ध विराम वाले फल को बनाए रखने का महत्वपूर्ण कदम होगा। रूस को आशा है कि मौजूदा चरण की अस्ताना वार्ता से विभिन्न पक्षों के बीच भविष्य में संबंधित व्यवस्था बनाने के लिए लाभदायक होगा, ताकि युद्ध विराम के उल्लंघन की कार्रवाई पर समान प्रक्रिया दी जा सके।
दो दिवसीय अस्ताना वार्ता 4 मई को समाप्त हुई। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 3 मई को कहा था कि सीरियाई संकट का समाधान केवल राजनीतिक तरीके से किया जाना चाहिए। राजनीतिक समाधान की प्रक्रिया को शुरु करने के लिए सीरिया सरकार और विपक्षी दल के बीच युद्ध विराम को सुनिश्चित करना जरूरी है। वर्तमान में युद्ध विराम स्थिति को बनाए रखने का महत्वपूर्ण तरीका"मुठभेड़ अवनत क्षेत्र"की स्थापना ही है।
(श्याओ थांग)