Web  hindi.cri.cn
    पूर्वी यूक्रेन में युद्ध विराम तुरंत होना चाहिए : रूस और जर्मनी
    2017-05-03 16:09:17 cri

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2 मई को दक्षिण पश्चिमी शहर सोची में रूस की यात्रा पर गईं जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने यूक्रेन और सीरिया के मुद्दों पर चर्चा की। दोनों पक्षों का मानना है कि यूक्रेन के पूर्व में युद्ध विराम एक जरूरी बात है।

    पुतिन ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन की स्थिति को लेकर रूस लगातार जर्मनी और यूक्रेन मुद्दे पर चार पक्षीय वार्ता के अन्य देशों के साथ संपर्क जारी रखता है। रूस और जर्मनी पूर्वी यूक्रेन की वर्तमान स्थिति पर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन मुद्दे पर चार पक्षीय वार्ता जारी रहेगी। रूस और जर्मनी का मानना है कि यूक्रेन में संघर्ष के संबंधित पक्षों को नई मिन्स्क समझौते का पालन कर अपने हथियारों को संघर्ष क्षेत्र से बाहर निकाल देना और सीधी वार्ता करनी चाहिए।

    मार्केल ने कहा कि युद्ध विराम पूर्वी यूक्रेन की तनाव स्थिति को कम करने के लिए महत्वपूर्ण है। इसके बाद यूक्रेन के संबंधित पक्षों को राजनीतिक रूप से समाधान करना चाहिए।

    (नीलम)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040