Web  hindi.cri.cn
    परमाणु हथियार अप्रसार संधि की प्रतिष्ठा की रक्षा करे विश्व
    2017-05-03 11:21:18 cri

    अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को परमाणु अप्रसार संघि की प्रतिष्ठा, व्यापकता और कारगरता की रक्षा करनी चाहिए। यह बात चीनी निरस्त्रीकरण दूत फ़ू सोंग ने 2 मई को वियना में कही।

    फ़ू सोंग ने कहा कि परमाणु अप्रसारण हथियारों की संधि मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय सैन्य नियंत्रण और परमाणु अप्रसार सिस्टम का आधार है, जिसकी भूमिका अनिवार्य है। चीन परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया का समर्थन करता है, परमाणु अप्रसार सिस्टम की दृढ़ रक्षा करता है और परमाणु ऊर्जा कार्य को आगे बढ़ाता है। चीन क्षेत्रीय व वैश्विक परमाणु सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ाएगा।

    गौरतलब है कि परमाणु अप्रसार हथियार संधि पर 1968 में हस्ताक्षर हुए और 1970 से प्रभावी हुई। हाल में इसके कुल 191 सदस्य देश हैं। 2020 में परमाणु अप्रसार हथियार संधि के दसवें समीक्षा सम्मेलन की पहली तैयारी बैठक संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय वियना में आयोजित होगी। चीन,अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस 5 परमाणु हथियार संपन्न देशों सहित 110 से ज्यादा संस्थापक देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक में निरस्त्रीकरण, परमाणु अप्रसार और परमाणु ऊर्जा का शांतिपूर्ण इस्तेमाल करें संधि की कार्यान्वयन स्थितियों पर चर्चा की जाएगी। चीनी निरस्त्रीकरण दूत फ़ू सोंग चीनी प्रतिनिधिमंडल के साथ इसमें हिस्सा लेंगे।

    (श्याओयांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040