Web  hindi.cri.cn
    अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने किया संयुक्त सैन्य अभ्यास
    2017-04-30 15:03:16 cri

    अमेरिका के युएसएस कार्ल विन्सन विमान वाहक पोत सीवीएन-70 (USS Carl Vinson CVN-70) ने 29 अप्रैल को कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी समुद्री क्षेत्र में दक्षिण कोरियाई नौसेना के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास किया।

    दक्षिण कोरियाई मीडिया ने देश के नौसैन्य खबर के हवाले से कहा कि संयुक्त सैन्य अभ्यास 29 अप्रैल की शाम 6 बजे से शुरु हुआ। वर्तमान सुरक्षा स्थिति को इसकी पृष्ठभूमि बनाई गई है और दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच सैन्य तैयारी को मज़बूती देना इसका उद्देश्य है।

    दक्षिण कोरियाई नौसेना पक्ष ने मौजूदा संयुक्त सैन्य अभ्यास की ठोस जानकारी सार्वजनिक नहीं की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सैन्य अभ्यास संभवतः अगले हफ्ते तक जारी रहेगी।

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अमेरिकी विमान वाहक पोत कार्रल विन्सन ने जापानी समुद्री आत्मरक्षा बलों के साथ संयुक्त अभ्यास भी किया था।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040