चीन और रूस की सेनाओं के बीच 19वें दौर की रणनीतिक वार्ता आयोजित
2017-04-28 15:23:49 cri
चीनी केंद्रीय सैन्य आयोग के उप चीफ ऑफ स्टाफ श्यो युएमिंग ने 27 अप्रैल को मॉस्को में रूसी सेना के पहले उप चीफ ऑफ स्टाफ सेर्गेई रुक्सकोइ के साथ दोनों सेनाओं के बीच 19वें दौर की रणनीतिक वार्ती की।
उस दिन श्यो युएमिंग ने छठी मॉस्को अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बैठक में भाग लिया। भाषण देते समय उन्होंने कहा कि चीन सेना चौतरफा तौर पर विदेशी सेनाओं के साथ संबंधों का विकास कर आपसी रणनीतिक विश्वास बढ़ाएगी, सैन्य सहयोग पर और गंभीरता के साथ काम करते हुए समान सुरक्षा बढ़ाएगी और अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी और कर्तव्य निभाते हुए विश्व और क्षेत्र की शांति बनाए रखेगी। (वेइतुङ)