अफ़गान में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत
2017-04-28 11:06:32 cri
2 अमेरिकी सैनिकों की मौत हाल में पूर्व अफ़गानिस्तान के नंगरहर प्रांत में हमले से हुई।
अफ़गानिस्तान स्थित अमेरिकी सेना ने 27 अप्रैल को बयान जारी कर कहा कि हाल के दिनों में अमेरिकी सेनी और अफ़गान सुरक्षा बल ने आईएस से मुकाबला करने के लिए नंगरहर प्रांत के अचिन क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया। 26 अप्रैल की रात को चलाई जा रही कार्रवाई में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई। अन्य एक सैनिक घायल हुआ।
रिपोर्ट में अफ़गानिस्तान और सशस्त्र व्यक्तियों के हताहत होने के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।
(श्याओ थांग)