थ्येन चो 1 का उड़ान कार्य सफलता के साथ पूरा
2017-04-27 20:03:45 cri
चीन के पहले कार्गो अंतरिक्ष यान थ्येन चो 1 का उड़ान कार्य 27 अप्रैल की रात को सफलता के साथ पूरा हो गया। थ्येन चो 1 ने कक्षा में चीनी परीक्षात्मक स्पेस स्टेशन थ्येन कोंग 2 को ईंधन की सप्लाई पूरी की। इसका मतलब ये है कि चीनी समानव अंतरिक्ष इंजीनियरिंग परियोजन का दूसरा चरण पूरा हो गया।
चीनी कम्युनिस्ट पार्टा की केंद्रीय कमेटी, चीनी राज्य परिषद और केंद्रीय सैन्य आयोग ने इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई संदेश भेजा। (वेइतुंङ)