Web  hindi.cri.cn
चीन का दूसरा विमान वाहक जहाज पानी में उतरा
2017-04-26 19:02:11 cri

चीन का दूसरा विमान वाहक जहाज 26 अप्रैल को पानी में उतरा। इसे मनाने के लिए उत्तरी चीन के ता ल्येन शहर में स्थित चाइना शिपबिल्डिंग इंडस्ट्री कॉर्प के कारखाने में एक भव्य समारोह आयोजित हुआ। चीनी केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष फेन छांगलोंग ने इसमें भाग लिया।

सुबह नौ बजे समारोह राष्ट्रीय गीत में शुरू हुआ। अंतररराष्ट्रीय रीति के अनुसार रिबन काटने के बाद बोतल फेंकने की रस्म हुई। जहाज़ के अगले भाग में एक शैंपेन बोतल फोड़ने के बाद दोनों तरफ हवा में रंगबिरंगे रिबन उड़ाये गये। आसपास के जहाजों ने एक साथ सायरन बजाया और स्थल पर जोरशोर से तालियों की आवाज भी उठी। विमान वाहक धीरे धीरे डॉक से निकल गया और बंदरगाह पर रुक गया।

दूसरा विमान वाहक जहाज चीन दवारा स्वनिर्मित है। उसका निर्माण नवंबर 2013 में शुरू हुआ। डॉक से पानी में उतरना विमान वाहक जहाज के निर्माण में एक महत्वपूर्ण चरण है।

(वेइतुंङ)


1 2
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040