कई टीवी दर्शकों के लिए कुछ पे टीवी चैनल के कार्यक्रम बहुत अच्छे हैं। क्योंकि इनके कार्यक्रम बेहतर हैं। हाल ही में बाजार अनुसंधान संस्था डेटासिस ने दक्षिण एशिया के देशों में पे-टीवी के विकास की स्थिति जारी की।
इस अनुसंधान रिपोर्ट के अनुसार सार्क में भाग लेने वाले दक्षिण एशिया के देशों में भारत पे-टीवी का सबसे बड़ा बाज़ार है, जिसने दक्षिण एशिया के पे-टीवी राजस्व के 80 प्रतिशत भाग पर कब्जा है। पिछले वर्ष भारत में पे-टीवी ग्राहकों की संख्या 17 करोड़ 70 लाख थी। अनुमान है कि वर्ष 2021 तक यह संख्या 21 करोड़ 50 लाख तक जा पहुंचेगी।
भारत के अलावा बांग्लादेश के पे-टीवी बाजार में भी बड़ा इजाफा होगा। पे-टीवी ग्राहकों की संख्या 20 प्रतिशत अधिक होगी। डेटासिस का विचार है कि सार्क देशों में दक्षिण एशिया के 8 देशों में पे-टीवी बाजार का व्यापक भविष्य है। अनुमान है कि वर्ष 2021 तक पे-टीवी ग्राहकों की संख्या 27 करोड़ 10 लाख तक पहुंचेगी।
(वनिता)