भारत स्थित चीनी दूतावास के मिनिस्टर ल्यू चिनसोंग ने हाल ही में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के चीनी भाषा विभाग में चीन-भारत संबंधों के इतिहास और वर्तमान स्थिति पर भाषण दिया।
उन्होंने कहा कि चीन भारत मित्रवत आवाजाही का 2000 वर्ष से अधिक पुराना इतिहास है। ह्वेन त्सांग चीन और भारत के समान गणमान्य पात्र हैं। उनकी भावना से अब तक हमें प्रेरणा मिलती रहती है। वर्तमान चीन-भारत मित्रवत संबंध बड़ी कोशिश के बाद प्राप्त किये गये हैं। हमें अपने विकास लक्ष्य का अनुकरण और सुरक्षा हित बनाए रखने में एक दूसरे का समर्थन करना चाहिए और एक दूसरे की चिंता, हित और अभिलाषा का सम्मान करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि चीन-भारत आर्थिक और व्यापारिक संपर्क दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इस समय सालाना वस्तु व्यापार 70 अरब अमेरिकी डॉलर का है, जो पिछले 20 साल में दो अंकों की वृद्धि दर से बढ़ रहा है। भारत में चीनी उद्यमों की संख्या 500 से अधिक है, जिनका प्रत्यक्ष पूंजी निवेश 5 अरब अमेरिकी डॉलर है।
चीन भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाना चाहता है।(वेइतुङ)