फ्रांस में आम चुनाव शुरु
2017-04-23 16:23:31 cri
स्थानीय समयानुसार 23 अप्रैल को सुबह 8 बजे फ्रांस में राषट्रपति को चुने जाने के लिये आम चुनाव शुरु हुआ। फ्रांसीसी लोग 11 उम्मीदवारों में से अपने राष्ट्रपति का चुनाव करेंगे। फ्रेंच संविधान के अनुसार हर राष्ट्रपति की पदावधि 5 साल की होती है।
फ्रांस की मुख्य भूमि पर मतदाताओं की कुल संख्या 4.5 करोड़ है, जबकि मतदान केंद्र की कुल संख्या 66 हजार से अधिक है।
इस बार के चुनाव की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये फ्रांसीसी सरकार ने पूरे देश में 50 हजार से अधिक पुलिस और सैन्य पुलिस और लगभग 7 हजार सैनिकों को तैनात किया। 20 अप्रैल की रात पेरिस चैम्प्स एल्य्सीस पर गोलीकांड हुआ था जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी। वर्तमान में पूरे फ्रांस में आपातकाल लागू है।
(हैया)