Web  hindi.cri.cn
    अमेरिका से कोई वार्ता नहीं चाहता उ.कोरिया
    2017-04-23 14:57:19 cri

    उत्तर कोरिया की केंद्रीय समाचार एजेंसी की 22 अप्रैल की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका द्वारा शत्रुतापूर्ण नीति नहीं छोड़े जाने की वजह से उत्तर कोरिया उसके साथ फिर से वार्ता शुरु करने का कोई इरादा नहीं रखता।

    उत्तर कोरिया की केंद्रीय समाचार एजेंसी ने एक टिप्पणी में कहा कि अमेरिका ने उत्तर कोरिया से दोनों पक्षों के बीच वार्ता की विफलता की जिम्मेदारी का आरोप लगाया। उसका लक्ष्य है कि उत्तर कोरिया के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध और उसपर सैन्य दमन नीति की रक्षा की जाए।

    टिप्पणी में कहा गया है कि अमेरीका उत्तर कोरिया के साथ वार्ता करने की कल्पना नहीं करता है और उत्तर कोरिया के लिखाफ सैन्य कार्यवाही करने की तैयारी कर रहा है, ताकि उत्तर कोरिया पर निरंतर सैन्य दबाव डाला जाए और आर्थिक प्रतिबंध लगाया जाए। लेकिन अगर अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शत्रुतापूर्ण नीति नहीं छोड़ेंगे, तो उत्तर कोरिया अमेरिका के साथ वार्ता फिर से शुरु करने का कोई इरादा नहीं रखता है।

    (वनिता)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040