Web  hindi.cri.cn
    जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के महानिदेशकों की बैठक आयोजित
    2017-04-23 14:35:38 cri

    जी - 20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के महानिदेशकों की बैठक 20 से 21 अप्रैल को वॉशिंगटन में आयोजित हुई। इस बैठक में विश्व की वर्तमान आर्थिक स्थिति और वृद्धि के ढांचे, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय ढांचे और विश्व वित्तीय प्रशासन, अफ्रीका में निवेश बढ़ाने की वकालत, वित्तीय विभागों के सुधार और निगरानी जैसे मुद्दों पर विचार हुआ। चीनी वित्त मंत्री श्यो चे और चीनी जन बैंक के महानिदेशक चो श्यो छुएं ने इस बैठक में हिस्सा लिया।

    श्यो चे ने बताया कि वर्ष 2017 से चीनी आर्थिक विकास में सकारात्मक तत्व बढ़ते जा रहे हैं। पहली तिहामी में ही चीनी आर्थिक वृद्धि पिछले साल की समान अवधि से 6.9 प्रतिशत अधिक रही। चीन को अपने आर्थिक विकास लक्ष्य पर पूरा विश्वास है कि इस साल चीनी अर्थव्यवस्था 6.5 प्रतिशत के आंकड़े पर पहुंचेगी।

    उन्होंने कहा कि फिलहाल विश्व आर्थिक बहाली का रुझान अच्छा रहा और बाज़ार का रूख आशावादी हो रहा है, लेकिन कई खतरे और अनिश्चितताएं अब भी मौजूद हैं, खासकर कुछ विकसित देशों की नीतियां अस्पष्ट हैं। जी - 20 के विभिन्न देशों को समग्र आर्थिक नीतियों के समन्वय को मज़बूत बनाकर सक्रियता से विश्व की खुली अर्थव्यवस्था के विकास को बढ़ाना चाहिए।

    चो श्यो छुएं ने बताया कि ग्रीन फाइनैंस के विकास का भारी महत्व है। पिछले साल विश्व ग्रीन फाइनैंस के ऋण बाजार में फाइनैंस की राशि लगभग 1 गुणा अधिक बढ़ी। उन्होंने जी - 20 के विभिन्न पक्षों से ग्रीन फाइनैंस का समर्थन जारी रखने की अपील की है।

    चीनी प्रतिनिधियों ने बैठक पर अफ्रीका में पूंजी निवेश पर भी चर्चा की। (वेइतुंङ)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040