चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने 21 अप्रैल को अस्ताना में ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री सिरोदज़ीदीन आसलोव के साथ मुलाकात की।
वांग यी ने कहा कि चीन और ताजिकिस्तान अच्छे दोस्त,पड़ोसी और साझेदार हैं।दोनों देशों के नेताओं के बीच विश्वास और दोस्ती द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वर्ष 2017 चीन-ताजिकिस्तान राजनयिक संबंध स्थापना की 25वीं वर्षगांठ है। चीन इस अवसर पर ताजिकिस्तान के साथ एक पट्टी एक मार्ग निर्माण को आगे बढ़ाने को तैयार है। विशेष कर यातायात और कृषि आदि क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने की जरूरत है। ताकि चीन-ताजिकिस्तान संबंधों को एक नए चरण में ले जाया जा सके।
आसलोव ने कहा कि ताजिकिस्तान और चीन के बीच गहरी दोस्ती मौजूद है।ताजिकिस्तान ने बहुत लंबे समय पहले चीन को सिल्क रोड आर्थिक बेल्ट के निर्माण का समर्थन दिया। ताजिकिस्तान और चीन आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद का संयुक्त मुकाबला करते हैं। ताजिकिस्तान चीन के साथ मिलकर यातायात,कृषि,आर्थिक व्यापार और संस्कृति के क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने को तैयार है।
देव