Web  hindi.cri.cn
    7वें चरण की चीन-यूरोप रणनीतिक वार्ता पेइचिंग में आयोजित
    2017-04-20 16:14:18 cri

    चीन और यूरोप के बीच 7वें चरण की उच्च स्तरीय रणनीतिक वार्ता 19 अप्रैल को पेइचिंग में आयोजित हुई। चीनी स्टेट कांसुलर यांग चिए छ्यी, यूरोपीय संघ के कूटनीति और सुरक्षा-नीति के उच्च प्रतिनिधि, यूरोपीय आयोग के उपाध्यक्ष फेडेरिका मोघेरिनी ने समान रूप से इस वार्ता की अध्यक्षता की।

    यांग चिए छयी ने कहा कि चीन और यूरोप के नेताओं ने दोनों पक्षों के बीच शांति, और बढ़ते संबंधों का दीर्घकालिक महत्व है। चीन और यूरोप के बीच सहयोग बढ़ाना दोनों पक्षों के समान हित में है और अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक और आर्थिक संबंध के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है।

    यांग चिए छयी ने कहा कि चीन यूरोपीय संघ के साथ अपने संबंधों पर बड़ा ध्यान देता है और पहले की तरह एकीकरण के विकास रास्ते पर आगे बढाने के लिए यूरोप का समर्थन करता है। दोनों पक्षों को रणनीतिक स्थिति पर बने रहकर खुलेपर और सहयोग, आपसी विश्वास को मज़बूत करना चाहिए, समुचित रूप से मामलों और मतभेदों का समाधान करना चाहिए, ताकि समान रूप से चीन और यूरोप के बीच सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी संबंध के स्वास्थ्य और स्थिर विकास को आगे बढ़ाया जा सके।

    फेडेरिकिका मोघेरिनी ने कहा कि यूरोप और चीन के बीच बढ़ते संबंध वैश्विक स्थायित्व और आर्थिक प्रगति के लिये महत्वपूर्ण है। यूरोपीय संघ समझ और एक दूसरे के सम्मान के सिद्धांत पर चीन के साथ रणनीतिक संपर्क को आगे बढ़ाने को तैयार है।

    (वनिता)


    1 2
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040