संबंधित पक्षों को एकमात्र सही उपाय के रूप में लीबिया मुद्दे के राजनीति समाधान का पालन करना चाहिये। संयुक्त राष्ट्र में स्थित चीनी उप प्रतिनिधि वू हाईथाओ ने 19 अप्रैल को यह बात कही।
उसी दिन संयुक्त राष्ट्र सुक्षा परिषद के लीबिया मुद्दे पर सार्वजनिक बैठक में वू हाईथाओ ने कहा कि लीबिया शांति प्रगति में अभी कुछ चुनौतियों का सामना करना है। संबंधित पक्षों को वार्ता और विचार-विमर्श को बढ़ाना और मतभेदों को दूर करना चाहिये। साथ ही उन्हें संबंधित प्रस्तावों और लीबिया के राजनीतिक समझौते (एलपीए) के आधार पर लीबिया मुद्दे का उचित समाधान ढूंढना चाहिये।
उन्होंने कहा कि सीरिया के संबंधित पक्षों को हथियारों के बजाय संयम से काम लेना चाहिये। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को लीबिया को रचनात्मक मदद देनी चाहिये। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को लीबिया की संप्रभुता, स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने के आधार पर लीबिया को मिलने वाली सहायता को मज़बूत करना चाहिए।
(हैया)