Web  hindi.cri.cn
    ली खछ्यांग ने यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष से भेंट की
    2017-04-19 14:31:02 cri

    चीन के प्रधानमंत्री ली खछ्यांग 18 अप्रैल को चीन की राजधानी पेइचिंग के ज़ोंगनानहाई में यूरोपीय आयोग के उपाध्यक्ष और विदेश और सुरक्षा नीति की वरिष्ठ सलाहकार फ़ेडरिका मोघेरिनी से भेंट की।

    ली खछ्यांग ने चीन और यूरोपीय संघ के बीच संबंधों के विकास का सकारात्मक मूल्यांकन किया। उन्होंने कहा कि चीन दोनों पक्षों के बीच संबंध पर काफी ध्यान देता और यूरोपीय एकीकरण का समर्थन करता है। चीन यूरोपीय संघ के साथ द्विपक्षीय निवेश संधि की वार्ता और मुक्त व्यापार समझौतों की व्यवहार्यता का अध्ययन व्यापक क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाना चाहता है। इसके अलावा चीन वार्ता के जरिये मतभेदों को हल करना चाहता है, चीन-यूरोपीय संघ संबंधों को और मज़बूत बनाना चाहता है साथ ही विश्व आर्थिक सुधार को भी मज़बूत करना चाहता है।

    फ़ेडरिका मोघेरिनी ने कहा कि यूरोपीय संघ और चीन अंतर्राष्ट्रीय आदेशों की रक्षा करने, वैश्विक चुनौतियों से निपटने और विश्व शांति और विकास को जारी रखने की जिम्मेदारी लेते हैं। उम्मीद है कि 19वीं यूरोपीय संघ-चीन नेताओं की बैठक में सकारात्मक परिणाम मिलेगा।

    (हैया)


    1 2
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040