चीन ने विनिमय दर नहीं की नियंत्रितः व्हाइट हाउस
2017-04-18 16:17:48 cri
डोनाल्ड ट्रंप का अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद चीन ने विनिमय दर में नियंत्रण नहीं किया है। अमेरिकी व्हाइट हाउस के प्रवक्ता सीन स्पाइसेर ने 17 अप्रैल को यह बात दोहरायी।
स्पाइसेर ने न्यूज़ ब्रीफिंग में कहा कि अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने पिछले हफ्ते में चीन को विनिमय दर के नियंत्रण देशों की सूची में शामिल नहीं किया। वास्तविकता यह है कि ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद चीन ने विनिमय दर को नियंत्रित नहीं किया।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि ट्रंप ने हाल ही में कहा कि वर्तमान में चीन को विनिमय दर के नियंत्रण देशों में शामिल करना एक विवेकपूर्ण कार्रवाई नहीं होगी। क्योंकि इससे कोरिया प्रायद्वीप के मुद्दे पर अमेरिका व चीन के सहयोग पर असर पड़ेगा।
चंद्रिमा