Web  hindi.cri.cn
    दुनिया की सबसे वृद्ध व्यक्ति की मौत
    2017-04-17 10:32:25 cri

    इटली एएनसा की रिपोर्ट के अनुसार 15 अप्रौल को उत्तरी इटली के वरबानिया शहर के एक घर में दुनिया की सबसे वृद्ध मृहिला एम्मा मोरनो की मौत हो गई। उनकी आयु 117 वर्ष थी।

    एम्मा मोरनो का जन्म वर्ष 1899 के 29 नवंबर को हुआ था। अपने जीवनकाल के दौरान उन्हें 19वीं शताब्दी में जन्मा अंतिम व्यक्ति मानी जाती थीं और अब तक रिकॉर्ड किये गये दुनिया में पांचवीं सबसे वृद्ध महिला थीं। उनका जीवनकाल तीन शताब्दियों तक फैला था और उन्होंने दो विश्व युद्ध देखा था।

    मौत से पहले के कुछ वर्षों में एम्मा मोरनो अपने घर से बाहर नहीं निकलती थीं। वे हमेशा ही अकेली रहती थीं। पिछले वर्ष अपने जन्म दिन पर उन्होंने लंबी उम्र का राज बताया था कि वे लगातार कई वर्षों तक रोज अंडे खाती रहीं।

    (वनिता)


    1 2 3 4 5 6 7 8 9
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040