Web  hindi.cri.cn
    अफ़गानिस्तान में चीन की मदद वाले कॉलेज का निर्माण शुरू
    2017-04-13 10:55:09 cri

    चीन की मदद से अफ़गान राष्ट्रीय व्यावसायिक और तकनीकी कॉलेज का निर्माण 12 अप्रैल को राजधानी काबुल में शुरू हुआ। अफ़गानिस्तान के प्रमुख प्रशासक अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह और अफ़गानिस्तान स्थित चीनी राजदूत याओ चिंग आदि ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

    अब्दुल्लाह ने अफ़गान सरकार व जनता की ओर से चीन सरकार व जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि चीन अफ़गानिस्तान का अच्छा पड़ोसी देश है। लंबे समय में चीन लगातार अफ़गानिस्तान के पुनर्निर्माण का समर्थन देता है, और कई क्षेत्रों में अफ़गानिस्तान को बड़ी सहायता देता है। हाल ही में अफ़गानिस्तान में बेरोजगारी दर बहुत ऊंची है। जो अफ़गानिस्तान के आर्थिक व सामाजिक विकास में बाधक है। चीन की मदद से अफ़गान राष्ट्रीय व्यावसायिक और तकनीकी कॉलेज हाल के कई वर्षों में अफ़गानिस्तान के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में से एक है। उम्मीद है कि इस कॉलेज के निर्माण के बाद वह अफ़गानिस्तान के रोजगार, आर्थिक व सामाजिक विकास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

    चंद्रिमा

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040