मिस्र में तीन महीने के लिए इमरजेंसी लागू
2017-04-12 10:54:13 cri
मिस्र में तीन महीने के लिए आपातकाल लागू कर दिया गया है। मिस्र की संसद ने मतदान कर इमरजेंसी लागू करने का फैसला किया।
मिस्र के राष्ट्रीय टीवी की रिपोर्ट के अनुसार मिस्र के प्रधानमंत्री शरीफ़ इस्माइल ने 11 अप्रैल को संसद में भाषण देते हुए बताया कि मिस्र में आतंकी गतिविधियां बढ़ चुकी हैं। आपात स्थिति लागू होने से देश में स्थिरता कायम करने में मदद मिलेगी।
गौरतलब है कि उत्तरी मिस्र के तेनता और एलिक्जान्दर में 9 अप्रैल को दो हमले हुए, जिनमें कम से कम 44 लोगों की मौत हुई और अन्य 100 से ज्यादा घायल हुए हैं। आतंकी संगठन आईएस ने हमले की ज़िम्मेदारी ली।
(श्याओयांग)