Web  hindi.cri.cn
    राजनीतिक तरीका सीरिया मुद्दे के समाधान का एकमात्र रास्ता : चीन
    2017-04-10 18:20:48 cri
    राजनीतिक तरीका सीरिया मुद्दे के समाधान का एकमात्र सही और वास्तविक रास्ता है। चीन संयुक्त राष्ट्र की संबंधित संस्थाओं द्वारा रासायनिक हथियारों का प्रयाग करने या संभवतः इसका प्रयोग करने के मामले की स्वतंत्र और चतुर्मुखी जांच करने का समर्थन करता है। संबंधित परिणाम सही सबूतों के आधार पर होने चाहिए। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ छुनयिंग ने यह बात कही।

    उनके मुताबिक अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सीरियाई जनता के अपने राष्ट्र के विकास रास्ता चुनने का सम्मान करना चाहिए। चीन अंतरराष्ट्रीय समुदाय के संबंधित पक्षों के साथ मिलकर सीरियाई मुद्दे के शीघ्र ही राजनीतिक समाधान को बखूबी अंजाम देने के लिए समान प्रयास करने को तैयार है।

    चीनी विदेश मंत्रालय के अनुसार चीन किसी भी देश, किसी भी संगठन या किसी भी व्यक्ति, किसी भी हालत में अथवा किसी भी उद्देश्य से रासायनिक हथियारों के प्रयोग का सदैव विरोध करता है। इसके साथ ही चीन रासायनिक हथियारों के प्रयोग वाले मामले की जांच करने के लिए यूएन का समर्थन भी करता है।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040