द.कोरिया का डूबा हुआ जहाज निकाला गया बाहर
2017-04-10 14:55:17 cri
दक्षिण कोरिया का सेवोल जहाज 9 अप्रैल को जेओल्ला नामदो के मोकपो बंदरगाह पहुंच गया। शांगहाई उबार ब्यूरो ने समुद्र में डूब चुके जहाज को बाहर निकालने का काम किया।
शांगहाई उबार ब्यूरो में उक्त कार्य के मैनेजर च्यांग येन ने कहा कि जहाज को तट पर पहुंचाने का मतलब है कि मिशन सफल हो चुका है। मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने के लिये दक्षिण कोरिया को जल्द ही जहाज सौंपना था। इसलिये तेज़ी से काम किया गया।
च्यांग येन के अनुसार दक्षिण कोरिया के समुद्री मामलों व मत्स्य पालन मंत्रालय की मांग के अनुसार सेवोल जहाज को तट पर पहुंचाने के बाद शांगहाई उबार ब्यूरो के कर्मचारी दक्षिण कोरिया के साथ सहयोग कर समुद्र तल की जांच करेंगे। ताकि समुद्र में किसी का शव न बचा हो। यह काम लगभग एक महीने तक चलेगा।
चंद्रिमा