Web  hindi.cri.cn
    मिस्र में हुए दो विस्फोट, 47 की मौत
    2017-04-10 14:42:41 cri

    मध्य मिस्र के टेनटा शहर व उत्तर के बंदरगाह अलेक्सेंडरिया में स्थित दो चर्चो में 9 अप्रैल को विस्फोट हुए। विस्फोट में मरने वालों की संख्या 47 हो चुकी है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फ़तेह एल सीसी ने देश भर में तीन महीने की इमरजेंसी लागू कर दी है।

    बताया जाता है कि 9 अप्रैल की सुबह टेनटा के मार गिरगिस चर्च में सबसे पहले विस्फोट हुआ। मिस्र के सुरक्षा विभाग के अनुसार विस्फोट चर्च में एक सीट के नीचे रखे बम से हुआ। अब तक टेनटा में हुए विस्फोट में 29 लोगों की मौत हो चुकी है, अन्य 71 लोग घायल हुए हैं।

    दोपहर के वक्त मिस्र के दूसरे बड़े शहर अलेक्सेंडरिया में स्थित सेंट मार्क्स चर्च में भी विस्फोट हुआ। जिसमें पुलिसकर्मियों समेत 18 लोगों की मौत हुई। सीसीटीवी फुटेज़ के अनुसार गेट पर मौजूद पुलिसकर्मी ने ब्लू वेस्टकोट पहने हुए एक व्यक्ति को रोका। इसके बाद विस्फोट हो गया।

    आतंकी संगठन आईएस ने उक्त दोनों हमलों की जिम्मेदारी ली है।

    चंद्रिमा

    1 2 3
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040