Web  hindi.cri.cn
    चीन में महिला व बाल परोपकार कार्य का तेज़ विकास
    2017-04-10 11:21:43 cri

    इधर के दो सालों में चीनी बाल व किशोर फाउंडेशन और महिला विकास फाउंडेशन ने 2.2 अरब युआन एकत्र किए। 2.7 करोड़ से ज्यादा महिलाओं और बच्चों को इससे लाभ मिला।

    राजधानी पेइचिंग में आयोजित चीनी महिला व बाल परोपकार कार्य पुरस्कार सम्मेलन में इसकी जानकारी दी गयी।

    चीनी बाल व किशोर फाउंडेशन के महासचिव चू शीशंग के अनुसार पिछले दो सालों में फाउंडेशन ने विभिन्न सहयोग साझेदारों के साथ घनिष्ट सहयोग कर बच्चों के कल्याण कार्य को तेज़ी से आगे बढ़ाया। लम्बे अरसे से चीनी बाल व किशोर फाउंडेशन गरीब व कमजोर बच्चों को सहायता देता रहा है।75 लाख बच्चे इससे लाभ उठा चुके हैं।

    चीन में महिलाओं की आबादी देश की कुल आबादी का 48.8 प्रतिशत है, जो कि 67 करोड़ है। चीनी महिला विकास फाउंडेशन महिलाओं के हितों व अधिकारों की रक्षा करने और महिला कार्य का विकास करने की एक संस्था है। इधर के सालों में इस फाउंडेशन ने कई परोपकार परियोजनाओं का आयोजन किया, जिनमें गरीबी उन्मूलन, पुनः रोजगार करने, स्वास्थ्य की सहायता, पर्यावरण संरक्षण और पारिवारिक शिक्षा आदि क्षेत्र शामिल हैं। 2015 से 2016 के बीच चीनी महिला विकास फाउंडेशन ने 1 अरब 85 करोड़ युआन की राशि देकर पश्चिम चीन की हजारों काउंटियों में परोपकार परियोजनाओं का आयोजन किया। जिनसे 1.4 करोड़ लोगों को फायदा मिला।

    (श्याओयांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040