Web  hindi.cri.cn
    पुतिन :अमेरिकी सैन्य प्रहार सीरिया की संप्रभुता का उल्लंघन
    2017-04-07 17:18:36 cri

    रूसी राष्ट्रपति के प्रेस सचिव दिमित्री पेस्कोव ने 7 अप्रैल को बताया कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन के विचार में सीरिया पर अमेरिकी सैन्य प्रहार मन गढ़ंत बहाने से एक प्रभुसत्ता संपन्न देश का उल्लंघन है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून के विरुद्ध है।

    पेस्कोव ने कहा कि अमेरिकी प्रहार ने निराशाजनक रूस अमेरिका संबंधों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। रूस के विचार में सीरिया की सरकारी सेना के पास रासायनिक हथियार नहीं हैं। उसने सभी रासायनिक हथियारों को नष्ट कर दिया है।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040