अमरीका द्वारा यूएन जनसंख्या कोष को आर्थिक सहायता नहीं दिये जाने पर एंटोनियो गुटेरेस का खेद
2017-04-05 16:47:27 cri
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 4 अप्रैल को अपने प्रवक्ता से एक वक्तव्य जारी कर अमरीका द्वारा संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष को आर्थिक सहायता नहीं दिये जाने पर खेद प्रकट किया।
एंटोनियो गुटेरेस का विचार है कि अमरीका का यह फैसला संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के कार्य की प्रकृति और महत्व का ठीक पता नहीं है।
वक्तव्य में कहा गया है कि एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थियों के मामले के उच्चायुक्त का पद सँभाला था और यह देखा था कि संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की कार्यवाही से लोगों के जीवन को बचाया जा सकता है। एंटोनियो गुटेरेस ने विभिन्न पक्षों से संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष में सहायता देने की अपील की है, ताकि इस कठिन समय में वह निरंतर काम कर सके।
(वनिता)