Web  hindi.cri.cn
    छिङमिंग त्योहार पर पर्यावरण का रखा जा रहा है ध्यान
    2017-04-04 14:23:47 cri

    4 चार अप्रैल को चीन का पारंपरिक त्योहार छिङ मिंग मनाया जा रहा है। इस त्योहरा में लोग अपने मृत परिजनों की समाधि पर जाकर वहां साफ़ सफ़ाई करते हैं और श्रद्धांजलि देते हैं। परंपरा के अनुसार इस अवसर पर लोग अक्सर कागज़ पर छपे मकान, पैसे, गाड़ियों और सुविधा की अन्य सामग्रियों को जलाकर परलोक में अपने परिजनों तक पहुंचाते हैं जिससे उनके परिजन वहां पर बेहतर जीवन बिता सकें। इधर कुछ वर्षों से पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता और इंटरनेट के विकास से अधिकाधिक चीनी लोग इंटरनेट पर गुजरे हुए परिजनों की याद करते हैं। मृत परिजनों को दफन करने के पक्ष में परिवर्तन भी नजर आ रहा है। पेड़ दफन, फूल दफन, घास दफन, समुद्री दफन जैसे पारिस्थितिक दफन यानी हरित दफन को अधिकाधिक चीनियों की मान्यता मिल रही है।

    अब पेइचिंग ,शांगहाई ,क्वांग तुङ, थ्येन चिन ,हनान समेत कई इलाके पारिस्थितिक दफन को बढ़ावा दे रहे हैं। पेइचिंग में मुफ्त रूप से अस्थियों को प्राकृतिक रूप से दफनाया जाता है। पेइचिंग म्युनिसिपल जन कल्याण ब्यूरो के उप निदेशक ली होंगपिन ने बताया कि प्राकृतिक दफन का मतलब है कि हड्डियों की राख डिग्रेडबल कंटेनर में रखकर भूमि में दफनाना और प्रत्यक्ष रूप से भूमि में दफनाना। समाधि स्थल में पेड़, फूल और घास लगाये जाते हैं । वहां समाधि और समाधि पर पत्थर स्थापित नहीं किया जाता है। इस तरीके से मरे हुए परिजनों की हड्डियों की राख विशेष रूप से नहीं बचती है। कब्र स्थान बिना खर्च के डिग्रेडबल कंटेनर प्रदान करता है और अंतिम संस्कार भी आयोजित करता है। इसपर सारा खर्च सरकार ही करती है।

    वर्ष 2016 में पेइचिंग में पारिस्थितिक दफन की दर 56 प्रतिशत तक जा पहुंची है। शांगहाई में वर्ष 1991 में समुद्र में दफ़न करने की परंपरा शुरु हुई थी। पिछले साल के अंत तक 37056 मृतकों की राख समुद्र में बिखेरी गयी थी। (वेइतुङ)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040