भारत में चीनी राजनयिकों ने जापानी विरोधी युद्ध की अभियान सेना की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
2017-04-04 14:18:25 cri
हाल ही में कोलकाता स्थित चीनी कौंसुलेट के उप कौंसुलर छाई च्यीफेंग आदि राजनयिकों ने रामगढ़ स्थित जापान विरोधी युद्ध अभियान सेना की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
छाई च्यीफेंग ने अभियान सेना की समाधि वाले स्मारक पर फूलमाला चढ़ाई और हर शहीद के कब्रिस्तान के सामने एक सफेद कार्नेशन रखा। इस समारोह में छाई च्यीफेंग ने कहा कि 70 वर्ष पहले आयोजित जापान विरोधी युद्ध में चीनी अभियान सेना ने लम्बे रास्ते पर भारत और म्यांमार में देश की सुरक्षा के लिए युद्ध किया था। चीन सरकार और जनता हमेशा से उन सैनिकों के महान काम को कभी नहीं भूलेंगी।
(वनिता)