चीन ने फ्रांस में पुलिस द्वारा एक प्रवासी चीनी नागरिक के घर पर गोली चलाए जाने की घटना पर चिंता जताई है। फ्रांसिसी विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के अफसरों ने कहा कि फ्रांस इस घटना की संजीदगी से जांच करेगा और जल्द ही तथ्य जारी करेगा। यह बात चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने 29 मार्च को पेइचिंग में कही।
स्थानीय समयानुसार 26 मार्च की रात एक प्रवासी चीनी पेरिस स्थित अपने घर में पुलिस द्वारा गोली चलाए जाने से मारा गया। इसके बाद फ्रांस में रह रहे कुछ प्रवासी चीनी पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस के साथ संघर्ष किया। चीनी विदेश मंत्रालय और फ्रांस स्थित चीनी दूतावास के अधिकारियों ने 28 मार्च को चीन स्थित फ्रांसिसी दूतावास, फ्रांस के गृह मंत्रालय और पुलिस अधिकारियों के समक्ष मामला उठाकर चिंता जताई।
चीन ने फ्रांस से तुरंत जांच कर परिणाम जारी करने की मांग की। साथ ही फ्रांस से चीनी नागरिकों की सुरक्षा व कानूनी हित सुनिश्चित करने के लिए कारगर कदम उठाने की अपील भी की।
(श्याओयांग)