भारत बांग्लादेश के साथ मिलकर ब्लू अर्थव्यवस्था बनाने को तैयार
2017-03-29 10:26:02 cri
बांग्लादेश के अख़बार फाइनैशल एक्सप्रेस की 28 मार्च की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेस की प्रधानमंत्री शेख हसीना अगले महीने भारत की यात्रा करेंगी। भारत बांग्लादेश के साथ बंगाल की खाड़ी में संयुक्त सहयोग वाले एक रोडमैप की योजना पर हस्ताक्षर करेगा। यह योजना भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत ब्लू अर्थव्यवस्था का विकास कर हिंद महासागर में आपसी सहयोग बढ़ाने और समुद्री संसाधनों का समान विकास करने का विचार है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच पहला प्रतिरक्षा सहयोग समझौता संपन्न होने की भी संभावना है।
बंगाल की खाड़ी हिंद महासागर जाने वाला एक महत्वपूर्ण समुद्री रास्ता है। भारत से प्रस्तुत ब्लू रणनीति में अब सेशल्स, मॉरिशस और श्रीलंका भी शामिल हुए हैं।
(वेइतुङ)