25 मार्च को चीन के उप विदेशी मंत्री ल्यू जेनमिंग ने दक्षिणी चीन के बोआओ में कहा कि दक्षिण चीन सागर के तटीय देशों को दुनिया के अन्य क्षेत्रों के सफल अनुभव सीखने से संबंधित सहयोग व्यवस्था की स्थापना करना चाहिए। ताकि अपने रूख का नहीं उल्लंघन के आधार पर आपसी विश्वास और सहयोग को आगे बढ़ाया जा सके।
ल्यू जेनमिंग ने कहा कि दक्षिण चीन सागर के तटीय देश आपदा निवारण, समद्री बचाव, समुद्री पर्यावरण व जैव विविधता की सुरक्षा, समुद्री वैज्ञानिक अनुसंधान और नेविगेशन सुरक्षा के आदि क्षेत्रों में सहयोग कर सकते हैं। इस के साथ-साथ विभिन्न देश उचित तरीके से संबंधित समुद्री मामलों पर विचार-विमर्श भी कर सकते हैं।
उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि संबंधित सहयोग व्यवस्था वर्तमान चीन-आसियान देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोगी व्यवस्था और बहुपक्षीय व्यवस्था से मेल खाती है। इस व्यवस्था से एक नये मंच की स्थापना होगी। इस का लक्ष्य ठोस सहयोग और राजनीतिक विश्वास को मजबूत करना है। नई सहयोग व्यवस्था विवादों को हल करने से संबंधित नहीं है।
देव