Web  hindi.cri.cn
चीनी रेड क्रॉस ने पेरू में बाढ़ राहत का समर्थन के लिए दान किया
2017-03-23 18:27:20 cri

पेरू स्थित चीनी राजदूत च्या क्वे डे ने 22 मार्च को चीनी रेड क्रॉस के अधिकार से पेरू रेड क्रॉस को 1 लाख अमेरिकी डॉलर का दान दिया, जो पेरू में बाढ़ राहत और पुनर्निर्माण के समर्थन के लिए है।

च्या क्वे डे ने कहा कि पेरू में इन 20 वर्षों में सबसे गंभीर बाढ़ की स्थिति बन गई है। चीन इस पर ध्यान दे रहा है और आपदा की वजह से पेरू के नागरिकों को मिले जीवन व संपत्ति के नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

पेरू रेड क्रॉस के अध्यक्ष मारिया गार्सिया ने चीनी रेड क्रॉस द्वारा दिए दान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि चीन द्वारा दिए सभी दान का उपयोग पीड़ितों की राहत के लिए किया जाएगा।

(नीलम)

आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040