Web  hindi.cri.cn
    नाटो को नए बदलाव के लिए अनुकूल बनना चाहिए : नाटो उप महासचिव
    2017-03-23 14:22:26 cri

    नाटो के उप महासचिव रोस गोटेलमोएलर ने 22 मार्च को बुडापेस्ट में कहा कि वर्तमान में नाटो के सामने खतरे मौजूद है। नाटो को बदलाव के लिए अनुकूल करना चाहिए, ताकि नई चुनौतियों से निपटा जा सके।

    उसी दिन गोटेलमोएलर ने एक सम्मलेन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि यदि नाटो बदलाव के लिए अनुकूल बनता है तो यह संघ शक्तिशाली बना रह सकता है। नाटो देशों के बीच सहयोग मजबूत करना चाहिए। ताकि नाटो एक प्रभावी रूप से चुनौतियों का मुकाबला कर सके।

    हंगरी के रक्षा मंत्री इसत्वान ने कहा कि एक शक्तिशाली और अच्छी तरह से चलने वाला नाटो युरोप की सुरक्षा का आधार है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सुझाव दिया कि नाटो को आतंकवाद से मुकाबला करने के संबंधित क्षेत्रों में बड़ी भूमिका निभानी चाहिए। हंगरी सरकार इस सुझाव का समर्थन करती है।

    देव

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040