Web  hindi.cri.cn
    आर्थिक सुधारों का स्वागत किया भारतीय जनता ने
    2017-03-22 11:03:07 cri

    हाल में भारत के पांच राज्यों में हुए चुनावों के नतीजे आने के बाद राज्य सरकारें गठित हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा ने उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में जीत दर्ज की, और कांग्रेस ने पंजाब में अपना परचम लहराया।

    भारतीय अख़बार टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस बारे में रिपोर्ट जारी की है। कहा गया है कि उक्त पांच राज्यों के चुनाव बेहद अहम थे। इन चुनावों ने मोदी की ताकत को मजबूत किया है। जिसने भाजपा को वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में जीत दिलाने के लिए नींव तैयार की है। हालिया चुनावों का भारतीय राजनीति, अर्थव्यवस्था व कूटनीति पर कुछ समय पर व्यापक असर पड़ेगा।

    इस बार भाजपा की जीत का मुख्य कारण आर्थिक सुधार माने जा रहे हैं। तमाम लोगों ने मोदी की पहल को स्वीकार किया है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2017 के बजट में ग्रामीण क्षेत्रों व किसानों को ज्यादा सहायता दी। उन्होंने आर्थिक सुधार से वृद्धि मजबूत करने और भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा भी किया। इसके अलावा भाजपा ने चुनावों के लिये ठोस रणनीति तैयार की थी। चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी ने कई बार उत्तर प्रदेश जाकर भाजपा के लिये प्रचार भी किया।

    चंद्रिमा

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040