Web  hindi.cri.cn
    कोरियाई प्रायद्वीप के भविष्य पर चर्चा:वांग यी
    2017-03-20 19:35:08 cri
    चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 20 मार्च को पेइचिंग में आयोजित चीनी विकास शिखर मंच का साल 2017 वार्षिक सम्मेलन में भाषण देते हुए कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति पर चर्चा की।

    "हाल में कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति फिर से बिगड़ने लगी है। हमारे सामने दो तरह के भविष्य मौजूद हैं।" वांग यी ने कहा कि एक है जो मुकाबला और उन्नत होकर अंत में मुठभेड़ और युद्ध की ओर आगे बढ़ेगा। दूसरा है विभिन्न पक्ष शांत होकर कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु मुद्दे को राजनीतिक कूटनीतिक रास्ते पर वापस ले आएंगे।

    वांग यी ने कहा कि किस रास्ते से लाभ मिलेगा और क्या रास्ता व्यवहार्य होगा, उम्मीद है कि विवेकतापूर्ण विकल्प आसान है। वार्ता की कोई भी संभावना हो, तो उसे पकड़ना चाहिए। शांति के लिए कैसी भी आशा नज़र आती है, तो उसे त्यागना नहीं चाहिए।

    वांग यी ने यह भी कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप में संकट से निपटने के लिए चीन के सुझाव हैं। पहला, उत्तर कोरिया परमाणु मिसाइल गतिविधि अस्थाई तौर पर बंद करे, अमेरिका और दक्षिण कोरिया बड़े पैमाने वाला सैन्य अभ्यास भी अस्थाई तौर पर बंद करें, ताकि वर्तमान में मौजूद सुरक्षा की मुसीबतों वाली स्थिति से छुटकारा पा सके और विभिन्न पक्ष पुनः वार्ता के मेज़ पर वापस लौट सकें। दूसरा, कोरियाई प्रायद्वीप में गैर-नाभिकीकरण और प्रायद्वीप की शांति व्यवस्था को जोड़ा जाए।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040