यूक्रेन ने रूसी बैंकों पर प्रतिंबध लगाया
2017-03-17 15:27:31 cri
यूक्रेन के राष्ट्रपति पोलोशेन्को ने 16 मार्च को रूस के पाँच स्टेट बैंकों की यूक्रेन स्थित शाखाओं पर अस्थाई तौर पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दे दिया है। इस आदेश से पाँच रूसी स्टेट बैंकों की शाखाएं यूक्रेन के बाहर पूंजी का हस्तांतरण नहीं कर सकती हैं। रूसी राष्ट्रपति के प्रेस सचिव पेस्कोव ने उस दिन बताया कि यूक्रेन की कार्रवाई अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। रूस इसका समय आने पर जवाब देगा।
राष्ट्रपति आदेश के अनुसार प्रतिबंध 1 साल तक प्रभावी होगा। यूक्रेन स्टेट बैंक का अनुमान है कि पाँच रूसी बैंकों की शाखाओं के कर्ज की कुल राशि 5 अरब 60 करोड़ अमेरिकी डॉलर है और कुल जमा राशि 1 अरब 34 करोड़ अमेरिकी डॉलर है।