भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 5.9 तीव्रता का भूकम्प आया
2017-03-14 17:29:05 cri
14 मार्च को भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह में रिक्टर पैमाने पर 5.9 तीव्रता वाला भूकम्प आया। हालांकि अभी तक इस भूकम्प से किसी भी तरह की जान और माल की हानि का कोई समाचार नहीं है।
इस भूकम्प का केन्द्र निकोबार द्वीप में अक्षांश 6.4 और 92.2 डिग्री के बीच था।
अंडमान निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में स्थित भारत की द्वीप माला है जो इंडोनेशिया के आचेह से 150 किलोमीटर की दूरी पर है और इसे थाईलैंड, म्यांमार और अंडमान समुद्र इसकी सीमा निर्धारित करता है।
पंकज श्रीवास्तव