फ्रांस के विदेश मंत्री ने तुर्की और यूरोपीय संघ के देशों के बीच तनाव को कम करने की अपील
2017-03-13 15:34:46 cri
फ्रांस के विदेश मंत्री जीन मार्क आयरॉल्ट ने 12 मार्च को तुर्की और यूरोपीय संघ के देशों के बीच तनाव कम करने की अपील की। उन्होंने तुर्की सरकार से आक्रामक व्यवहार से बचने की उम्मीद जताई।
आयरॉल्ट ने कहा कि तुर्की और कई यूरोपीय संघ के देशों के बीच तनाव होने की स्थिति में जिम्मेदारी दिखाना और बेकार की बहस से बचना महत्वपूर्ण है।
तुर्की के संविधान में संशोधन हेतु जनमत-संग्रह के लिए एक रैली उसी दिन फ्रांस के पूर्वी शहर मेट्स में आयोजित हुई। आयरॉल्ट ने कहा कि यह रैली सार्वजनिक व्यवस्था के लिए कोई खतरा नहीं है और फ्रांस के राजनीतिक क्षेत्र में भी हस्तक्षेप नहीं करता। इस रैली पर प्रतिबंध लगाने का कोई कारण नहीं है।
(नीलम)