उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए घोषित परिणामों में बीजेपी को भारी जीत मिलने के एक दिन बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि विकास के लिए नए भारत का उदय हो रहा है।
मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में अपने विजयी भाषण में कहा, "नया भारत 65 प्रतिशत युवाओं के सपनों का भारत है, यह नया इंडिया अभूतपूर्व रूप से जागरूक महिलाओं के सपनों का नया भारत है। यह एक ऐसा नया भारत है जो कुछ पाने की बजाए कुछ करने और अवसर का उपयोग करने की इच्छा रखता है।"
उन्होंने यह भी कहा, "2022 में हम स्वतंत्रता की 75वीं सालगिरह मनाएंगे, हमें एक ऐसा भारत बनाना चाहिए, जिससे गांधी जी, सरदार पटेल और बाबा साहेब अंबेडकर गर्व कर सकें।"
उसी दिन मोदी ने ट्वीट में कहा, "एक नए भारत का उदय हो रहा है, जो 125 करोड़ भारतीयों के कौशल और शक्ति से संपन्न होगा।"
(अखिल पाराशर)