Web  hindi.cri.cn
    भारत के चंद्र यान को खोज निकाला अमेरिका ने
    2017-03-11 16:23:41 cri

    किसी यान के पृथ्वी की कक्षा पर खो जाने की स्थिति में उसे ढूंढना आसान नहीं होता है। ऐसे में चंद्रमा की परिक्रमा करने वाले यान को ढूंढना और भी मुश्किल माना जाता है। लेकिन अमेरिकी अंतरिक्ष ब्यूरो के वैज्ञानिकों हाल में भारत के प्रथम चंद्र यान के बारे में पता लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार भारत का चंद्र यान चंद्र जहाज नम्बर एक अब भी करीब 200 किलोमीटर ऊंचाई पर चंद्रमा की कक्षा पर परिक्रमा कर रहा है।

    ध्यान रहे, चंद्र जहाज नम्बर एक का वज़न करीब 1.3 टन है, जिसके निर्माण में 8.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर का खर्च आया था। 22 अक्टूबर 2008 को इसका प्रक्षेपण किया गया था। लेकिन 29 अगस्त 2009 के बाद उक्त यान का ज़मीन पर स्टेशन से संपर्क टूट गया था।

    (श्याओयांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040