पार्क गेयून-हये राष्ट्रपति पद से बर्खास्त, लगा महाभियोग
2017-03-10 16:29:43 cri
दक्षिण कोरिया की अदालत ने 10 मार्च को राष्ट्रपति पार्क गेयून-हये के खिलाफ़ महाभियोग प्रस्ताव पारित किया। इसके साथ ही पार्क गेयून-हये दक्षिण कोरिया के इतिहास में महाभियोग के चलते बर्खास्त होने वाली पहली राष्ट्रपति बनी।
अदालत के कार्यकारी प्रमुख ली जुंग-मी ने सियोल समय के अनुसार 10 मार्च की सुबह 11 बजे राष्ट्रपति महाभियोग प्रस्ताव सुनाया। इसके बाद उन्होंने घोषणा की कि अदालत के 8 न्यायाधीशों ने एक मत से महाभियोग पर सहमति जताई। संबंधित नियम के अनुसार पार्क गेयून-हये को राष्ट्रपति के पद से बरखास्त किया जाएगा और उन्हें कानूनी इम्युनिटी के अधिकारों से भी वंचित किया जाएगा। इसके बाद दक्षिण कोरिया में 60 दिनों के भीतर आम चुनाव आयोजित कराना अनिवार्य होगा।