नेपाल स्थित चीनी दूतावास ने 9 मार्च को काठमांडू में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्कार समारोह आयोजित किया। नेपाल की संसद अध्यक्ष ओंसारी घर्ती मगर, श्रेष्ठ महिला प्रतिनिधियों और नेपाल स्थित विभिन्न देशों की महिला राजदूतों ने इसमें भाग लिया।
नेपाल स्थित चीनी राजदूत यू होंग ने कहा कि नेपाली महिलाएं देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज और संस्कृति के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण और सक्रिय भूमिका निभाती हैं। नेपाली संसद में महिलाओं का अनुपात 29.8 प्रतिशत है। वे राजाध्यक्ष, संसद अध्यक्ष और मुख्य न्यायाधीश जैसे महत्वपूर्ण पदों को संभालती हैं। इसपर न सिर्फ नेपाली महिलाओं को गर्व है, बल्कि विश्व महिलाओं को भी गर्व है।
यू होंग ने कहा कि चीन नेपाल का दूसरा बड़ा साझेदार ही नहीं, पूंजी निवेश और यात्रियों का दूसरा स्रोत देश भी है। चीन भविष्य के कुछ सालों में अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून, पर्यावरण और राजनीति में भागीदारी के क्षेत्रों में महिलाओं के हितों की रक्षा मजबूती के साथ करेगा।
(ललिता)