Web  hindi.cri.cn
    महिलाओं को समानता पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की पहल
    2017-03-09 17:55:19 cri

    संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय ने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस वर्ष का प्रमुख मुद्दा है बदलते कार्यस्थल में महिलाएं:वर्ष 2030 तक लैंगिक समानता को अमल में लाया जाय।

    संयुक्त राष्ट्र की 71वीं महासभा के अध्यक्ष पीटर थॉमसन ने कहा कि वर्ष 2030 तक लैंगिक समानता के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अब ठोस कार्यवाही की जानी चाहिए। उन्होंने यह अपील की कि कानून, समाज और कार्यस्थल पर महिलाओं के समानता अधिकार की रक्षा की जाए, शिक्षा पाने और रोजगार प्राप्त करने में महिलाओं को और अधिक मौके प्रदान किए जाएं।

    केन्या की यात्रा कर रहे संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण देते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकार मानवाधिकार का एक भाग है। महिलाओं और लड़कियों के अधिकार बढ़ाने से उनके हितों की रक्षा करने और उनकी भूमिका निभाने का एकमात्र रास्ता है। लैंगिक समानता अमल में लाना सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

    (वनिता)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040