अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित सैन्य अस्पताल में 8 मार्च को हमला हुआ, जिसमें 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई और अन्य 50 से अधिक घायल हुए हैं। अफगानिस्तान के प्रतिरक्षा मंत्रालय ने 8 मार्च को ये जानकारी दी।
प्रतिरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि उस दिन सुबह हमलावर ने अस्पताल के दक्षिणी द्वार पर बम विस्फोट किया। बाद में अन्य तीन हमलावरों ने डॉक्टर के कपड़ों में अस्पताल की मुख्य इमारत में जाकर गोलियां चलाईं। अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों और अफगान सुरक्षा टुकडियों ने हमलावरों के साथ गोलाबारी की।
गोलाबारी उसी दिन दोपहर तक जारी रही। सभी चार हमलावरों की मौत हुई। इसके साथ ही 30 से अधिक चिकित्सा कर्मचारी और रोगी मारे गए और अन्य 50 से अधिक घायल हुए हैं।
इस्लामिक उग्रवादी संगठन आईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। अफगानिस्तान में तैनात संयुक्त राष्ट्र सहायता दल ने इसकी निंदा की।
(ललिता)