अरब लीग में सीरिया की सदस्यता बहाल करने की स्थिति परिपक्व नहीं
2017-03-08 13:37:05 cri
अभी सीरिया की अरब लीग में सदस्यता को बहाल करने पर विचार करने का समय नहीं आया है। अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल घेट ने 7 मार्च को मिस्र की राजधानी काहिरा में आयोजित अरब लीग के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद यह बात कही।
घेट ने कहा कि अभी इस मुद्दे पर विचार करने की स्थिति परिपक्व नहीं हुई है। हमें विभिन्न पक्षों की राय सुनने और पूर्ण रूप से सोचने के बाद ही निर्णय लेना चाहिए।
उसी दिन आयोजित बैठक में इराक के विदेश मंत्री इब्राहिम जाफ़री ने मीडिया से कहा कि सीरिया को अरब लीग के बाहर नहीं निकालना चाहिए। अरबी देशों को सीरिया के मुद्दे को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अरब लीग में सीरिया की सदस्यता बहाल करना बहुत ज़रूरी है।
गौरतलब है कि सीरिया संकट मार्च 2011 में शुरु हुआ था। अरब लीग ने नवंबर 2011 में सीरिया की सदस्यता स्थगित कर दी थी।
(ललिता)