Web  hindi.cri.cn
    चार यूरोपीय देश: बहु-गति यूरोप के निर्णाण का समर्थन
    2017-03-07 11:16:44 cri

    फ्रांस, जर्मनी, इटली और स्पेन के नेताओं ने 6 मार्च को कहा कि वे बहु-गति वाले यूरोप के निर्माण के समर्थक हैं। ताकि यूरोप के एकीकरण को आगे बढ़ाया जा सके।

    चारों देशों के नेताओं ने इस दिन पेरिस के दक्षिण-पश्चिमी उपनगर स्थित पैलेस ऑफ़ वार्साय में वार्ता की। इसके बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा कि यूरोप के आंशिक देशों के एकीकरण क्षेत्र में अधिक गति देते हुए और आगे बढ़ना चाहिए। उनके विचार में आंशिक यूरोपीय देश प्रतिरक्षा, मुद्रा और कर जैसे पहलुओं में एकीकरण को मज़बूत करेंगे।

    वहीं जर्मनी चांसलर एंजेला मार्केल ने कहा कि भूमंडलीकरण के युग में यूरोपीय संघ को मज़बूत शक्तियों में महत्वपूर्ण हिस्सा बनना चाहिए।

    स्पेनिश प्रधानमंत्री मारियानो राजोय के अनुसार स्पेन यूरोपीय एकीकरण को और मज़बूत बनाने के लिए तैयार है।

    उधर इतालवी प्रधानमंत्री पोलो गेन्टिलोनी ने कहा कि यूरोपीय संघ का भविष्य 27 सदस्य देशों को समान रूप से तय करना चाहिए।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040